Hindi Divas
“ हिंदी दिवस ”
सीधी – सादी प्यारी हिंदी
भारत माँ की प्यारी बिंदी |
भारत एक बहुभाषीय देश है | यहाँ पर विभिन्न भाषाओं व बोलियों को बोलनेवाले लोग साथ में मिलजुलकर रहते हैं | स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद जब भारत का संविधान तैयार किया जा रहा था | उस समय संविधान समिति के सदस्यों के सामने एक बड़ा प्रश्न निर्माण हुआ कि राज्य का कार्यभार किस भाषा में सुचारू रूप से चलाया जा सकता है बहुत सारी भाषाओं के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि ‘ हिंदी ’ को ‘ राष्ट्रभाषा ’ के रूप में स्वीकृत किया जाए | इसलिए १४ सितंबर को संविधान द्वारा हिंदी को ‘ राष्ट्रभाषा ’ का दर्जा प्रदान किया गया | हिंदी संपर्क भाषा के रूप में काम करती है | हिंदी की लिपि ‘ देवनागरी ’ मानी जाती है | हिंदी दुनिया भर में लगभग ५०० लाख लोगों की तीसरी सबसे अधिक बोली जानेवाली भाषा में मानी जाती है | आज बैंक, रेल , खाद्य – निगम अदि क्षेत्रों में भी अपने प्रचार – प्रसार के लिए हिंदी भाषा को ही मान्यता प्रदान की है | राम का स्नेह प्राप्त करनेवाली ‘ मानस ’ की वाणी, हिंद की ‘ हिंदी ’ का हमे हमेशा सम्मान करना चाहिए व उसका जयगान करना चाहिए |
धन्यवाद |






